फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   राहगीरों को टिप्पर से टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार

राहगीरों को टिप्पर से टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2017 07:30 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
राहगीरों को टिप्पर से टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार
arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा-साच मार्ग पर हुए हादसे के आरोपी टिप्पर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का मुकद्दमा दर्ज किया है। चंबा-साच मार्ग पर रविवार शाम एक टिप्पर ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी थी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया था। मृतक पहचान गुड्डो (50) पत्नी धर्मू निवासी ग्राम पंचायत साच के रूप में हुई। जबकि, महिला के पति धर्मू (58) निवासी साच की टांग में गंभीर चोटें आई हैं। उसका उपचार चल रहा है।

टिप्पर चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया। साथ ही घायल व्यक्ति के बयान के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस चालक की तलाश में रात भर प्रयास करती रही। सोमवार सुबह को पुलिस को इस मामले में कामयाबी हासिल हुई। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed