{"_id":"5b4636354f1c1b18308b59c6","slug":"81531328053-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी जीप, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरी जीप, एक की मौत
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। कूंर बस स्टैंड के पास जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पंकज कुमार निवासी गांव पुहाड़ा तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा जीप नंबर एचपी 68-4996 को लेकर मंगलवार शाम को कूंर बस स्टैंड से निकला। उसके साथ गाड़ी में सुरेश कुमार पुत्र धनी राम निवासी गांव पुहाड़ा तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा सवार था। इसी दौरान बस स्टैंड से 100 मीटर दूर किसी कारणवश चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
गाड़ी के खाई में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने फौरन घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और रात को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर इलाज के दौरान चालक पंकज कुमार ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कूंर बस स्टैंड के पास पिकअप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन