{"_id":"5a0599864f1c1b87698ba936","slug":"81510316422-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर पाइप ने आग लगने से अफरा-तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर पाइप ने आग लगने से अफरा-तफरी
Updated Fri, 10 Nov 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
cylender
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा(चंबा)।
राजकीय मॉडल स्कूल खुशनगरी में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते पाइप में आग लग गई। गनीमत रही कि मिड-डे मील वर्करों ने सिलेंडर को पाइप समेत मैदान में फेंक दिया। इसके बाद खुद सुरक्षित स्थान की ओर निकल गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। अन्यथा स्कूल में एक बड़ा हादसा हो सकता था। खाली सिलेंडर को बदलते वक्त ये हादसा हुआ।
स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील वर्कर खाना बना रहे थे। रसोई में एक खाली सिलेंडर व दो चूल्हे सहित राशन था। इसी दौरान अचानक गैस का सिलेंडर खत्म हो गया और नया सिलेंडर मिड-डे मील कार्यकर्त्ता लगाने लगे। लेकिन जैसे ही नया सिलेंडर लगाया तो गैस की पाइप ने आग पकड़ ली। पाइप लाइन को जलता देख अफरा-तफरी मच गई। स्कूल स्टाफ ने पाइप में आग बुझाने के काफी प्रयास किए। लेकिन, आग नहीं बुझा सके। वे बच्चों को स्कूल परिसर से बाहर ले गए। साथ ही अग्निशमन केंद्र डौंरी में सूचित किया। करीब दस मिनट में टीम ने मौके पर पहुंच कर सिलेंडर पाइप में लगी आग को बुझाया।
अग्निशमन केंद्र प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सिलेंडर में लगी आग को बुझा दिया है। उन्होंने कहा कि पाइप में आग लगी थी। स्कूल के कार्यवाहक प्रभारी हनीफ ने बताया कि सिलेंडर की गैस पाइप को आग लगते ही दोनों सिलेंडर को स्कूल मैदान में रखवा दिया था। बच्चों को सुरक्षित स्थान की ओर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग की टीम ने आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन