फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पैसे के लिए खतरा मोल रहे खनन माफिया

पैसे के लिए खतरा मोल रहे खनन माफिया

Tue, 31 Oct 2017 11:29 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
पैसे के लिए खतरा मोल रहे खनन माफिया
mining - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
जिला के साथ लगते करियां क्षेत्र में खनन माफिया रावी नदी को छलनी कर रहा है। हालत यह है कि माफिया रावी से बेखौफ होकर रेत और बजरी निकाल रहा है। मगर प्रशासन इस पूरे मामले पर आंखें मूंदे बैठा है। इसके अलावा कई मर्तबा नदी का जल स्तर बढ़ने से अवैध खनन करने वाले लोगों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है। बावजूद इसके वह गैरकानूनी कार्य को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय निवासी देशराज, अशोक कुमार, संजय कुमार, राजेश, राजेंद्र, नवीन कुमार, प्रमोद और अजय ने कहा कि करियां क्षेत्र में रोजाना रावी नदी में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। लगातार रेत और पत्थरों से भरे ट्रैक्टरों की आवाजाही करियां-मुगला सड़क की हालत खस्ता हो गई है। मार्ग पर जगह-जगह गड्डे पड़ते जा रहे हैं। साथ ही मार्ग पर रेत और मिट्टी की भरमार है। इससे मार्ग के साथ लगते घरों में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मार्ग की सारी धूल उड़कर उनके घरों में पहुंच रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि करियां क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।


अवैध खनन करने वालों पर होगी कार्रवाई : एएसपी चंबा
एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस अवैध खनन करने वालों के समय-समय पर चालान काटती है। करियां में भी जल्द ही दबिश दी जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed