{"_id":"5ae2025a4f1c1b58098b6867","slug":"71524761178-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस में मिली 964 ग्राम चरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी बस में मिली 964 ग्राम चरस
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
charas
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी के पास निजी बस से पुलिस ने 964 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में चरस के साथ निजी बस को भी कब्जे में ले लिया है। चरस बस के भीतर रैक में रखी गई थी।
यह पैकेट किसने रखा। इसके बारे में बस चालक और परिचालक सहित बस में सवार अन्य किसी भी सवारी को जानकारी नहीं थी। इसके चलते पुलिस ने बस को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की आगामी कार्यवाही को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चंबा पुलिस टीम ने कियाणी जीरो प्वाइंट के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाली हर गाड़ी की पुलिस की चेकिंग की जा
रही थी।
नाके पर खड़ी पुलिस को सूचना मिली कि चंबा से त्रिया रूट पर जा रही निजी बस में चरस की सप्लाई हो रही है। इसको देखते हुए कियाणी में खड़ी पुलिस ने बस को रोका और बस के अंदर रखे सवारियों के सामान की चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान 22-23 नंबर सीट के उपर रैक में चरस से भरा बैग रखा था। इसकी चेकिंग करने पर 964 ग्राम चरस बरामद हुई। मगर सभी ने बैग को लेकर अनभिज्ञता जताई है। चालक परिचालक ने भी बैग की जिम्मेवारी लेने से मना कर दिया। इसके चलते पुलिस ने बस को जब्त करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच: डॉ. मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि निजी बस में पुलिस ने 964 ग्राम चरस पकड़ी है। बस को जब्त किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।