फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पति ने अपनी पत्नी व चार बच्चों को पीट कर घर से निकाला

पति ने अपनी पत्नी व चार बच्चों को पीट कर घर से निकाला

Mon, 13 Nov 2017 07:46 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
पति ने अपनी पत्नी व चार बच्चों को पीट कर घर से निकाला
पति ने पत्नी और चार बच्चों को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

महिला ने उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार, कहा- पति ने दी है जान से मारने की धमकी
उपायुक्त ने पुलिस को उचित कार्रवाई करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सलूणी क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए अपने साथ हो रहे अत्याचार के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ हर रोज मारपीट करता है। उसके चार बच्चे हैं, जिन्हें उसका पति मारता रहता है। पति की प्रताड़ना इतनी बढ़ चुकी है कि उसे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया गया है। साथ ही घर लौटकर आने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस बात को लेकर वह काफी चिंतित है। उसके तीन बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं और परिवार के इस कलह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। महिला का आरोप है कि उसका पति बच्चों की पढ़ाई और घर चलाने के लिए भी खर्च नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि दस दिन पहले उन्होंने अपने पति के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र दिया था। मगर इसके ऊपर आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पति के जुल्म और बढ गए हैं। इसकी वजह से उसे ओर उसके चार बच्चों को घर से निकाल दिया। उन्होंने उपायुक्त सुदेश मोख्टा से गुहार लगाते हुए कहा कि उसके पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उसे और बच्चों को उनका हक दिलाया जाए। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने महिला की गुहार को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed