फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मारपीट मामले में पांच महिलाओं के खिलाफ केस

मारपीट मामले में पांच महिलाओं के खिलाफ केस

Sun, 03 Jun 2018 10:29 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
मारपीट मामले में पांच महिलाओं के खिलाफ केस
fight - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। किहार थाना में पांच महिलाओं के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन महिलाओं ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जूनी पत्नी गुलजार निवासी मन पणेहा शनिवार को घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान हलीमा, अमलेरा, सकीना, बीना और सकीना ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे भरा बुरा कहने लगी।


इस दौरान बहस हाथापाई में बदल गई। इसके बाद पांचों महिलाओं ने उससे मारपीट कर दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और उन्होंने महिला की जान बचाई। इसके साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुुंचाया। इसके साथ ही मारपीट करने वाली पांचों महिलाओं के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि किहार थाना में पांच महिलाओं के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed