{"_id":"5a50d8134f1c1b41198b5353","slug":"61515247635-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहो बाजार में टूटे दुकान के ताले, नकदी सामान उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहो बाजार में टूटे दुकान के ताले, नकदी सामान उड़ाया
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
theft
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
साहो (चंबा)। साहो बाजार में किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चोर दुकान से 50000 रुपये की नकदी सहित 10000 रुपये के सामान पर हाथ साफ कर लिया है। दुकानदार रणदीप महाजन पुत्र किशन चंद महाजन निवासी साहो ने बताया कि चोरी की घटना का उस समय पता चला। जब वह शनिवार सुबह दुकान को खोलने बाजार पहुंचा। श्हां पर उसकी दुकान का दरवाजा टूटा हुआ था। जबकि ताला भी गायब था। जब उसने दुकान के भीतर जाकर देखा तो उसके होश की फाख्ता हो गए। चोरों ने दुकान के गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। साथ ही दुकान में रखा सामान भी बिखरा पड़ा था। बाजार के अन्य दुकानदार भी वहां इकट्ठा हो गई। इसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान का जायजा लेने के बाद मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार शुक्रवार रात साहो बाजार की किराना दुकान से चोरों ने 50 हजार रुपये की नकदी और दस हजाररुसामान चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। दुकान का दरवाजा टूटा हुआ था और ताला भी नहीं था। दुकानदार ने दुकान के भीतर जाकर देेेखा तो गल्ले में रखी 50 हजार की नकदी और दस हजार रुपये का सामान चोरी हो चुका था। चंबा थाना के एएसआई विक्रम सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने दुकान में हुई चोरी की घटना का जायजा लिया। पुलिस ने प्रभावित दुकानदार का बयान दर्ज किया। इसके साथ ही आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की गई। फिलहाल अभी तक चोरी करने वालों का कुछ पता नहीं लगा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। चोरी की वारदात के बाद बाजार के अन्य दुुकानदारों को दुकानों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। दुकानदार पुलिस से बाजार में गश्त की मांग कर रहे हैं। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि साहो बाजार में किराना की दुकान में चोरी की वारदात हुई है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।