{"_id":"59b2d1bf4f1c1bf17f8b522f","slug":"61504891327-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरू गांव में भालू ने किया व्यक्ति पर हमला, लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेरू गांव में भालू ने किया व्यक्ति पर हमला, लहूलुहान
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चुराह के सेरू गांव में एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल की पहचान कर्मो पुत्र मोती निवासी सेरू डाकघर लडाण के रूप में हुई है। कर्मो शुक्रवार को सुबह के समय गांव के साथ लगते जंगल में अपने मवेशियों को चरा रहा था। उसी दौरान जंगल से एक भालू आया और उसके ऊपर टूट पड़ा। उसने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंने भालू को वहां से भगाया। घायल अवस्था में उसे चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सा अधीक्षक विनोद शर्मा ने बताया कि सेरू गांव में भालू के हमले से घायल हुए व्यक्ति का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। व्यक्ति की हालत में काफी सुधार है। जिला के जंगलों के साथ लगते इलाकों में जंगली जानवरों के हमले बढ़ रहे हैं। वन विभाग इन हमलों को रोकने में ठोस कदम नहीं उठा रहा है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगली जानवरों को रिहायशी बस्तियों से दूर रखा जाए।