फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   छात्राओं से छेड़छाड़ मामले को दबाने पर सीएचटी सस्पेंड

छात्राओं से छेड़छाड़ मामले को दबाने पर सीएचटी सस्पेंड

Sat, 29 Sep 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ मामले को दबाने पर सीएचटी सस्पेंड
सस्पेंड - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। होली क्षेत्र के अधीन आने वाले एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले को दबाने के मामले में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय के सीएचटी पुरुषोत्तम को सस्पेंड कर दिया है। इससे पूर्व प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने विद्यालय में पहुंचकर बच्चों और स्टाफ से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद विद्यालय के सीएचटी पर घटना को छिपाने के मामले में कार्रवाई की है। गौरतलब हो कि होली क्षेत्र के सरकारी स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने विद्यालय की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था।

इस बारे में बाकायदा तीन छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन को भी जानकारी दी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने घटना को दबाने की कोशिश की। इसके बाद चाइल्ड लाइन चंबा को स्कूल में छात्रा के छेड़छाड़ होने संबंधी सूचना मिली। चाइल्ड लाइन चंबा ने पुलिस अधीक्षक चंबा को इस बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन


इसके बाद एसपी चंबा के आदेश पर चाइल्ड लाइन टीम और भरमौर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की पुलिस और चाइल्ड लाइन ने संयुक्त से जांच की। इस दौरान छेड़छाड़ की शिकार हुई छात्रा की भी काउंसिलिंग की गई। इस दौरान सामने आया कि जिस छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई है वो मंदबुद्धि है। इस दौरान टीम ने चार अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की। छात्राओं ने बताया कि घटना के बारे में स्कूल प्रबंधन को अवगत करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर इस दिशा में कोई भी कदम नहीं बढ़ाए जा सके। इस दौरान एक अन्य छात्रा ने भी एक वर्ष पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के उसके साथ छेड़छाड़ करने की बात का खुलासा किया। बहरहाल, भरमौर थाना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उसे न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय से उसे पुलिस रिमांड और बाद में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसी क्रम में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने भी मामले में तफ्तीश करते हुए घटना को छिपाने पर सीएचटी को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने पीड़ित लड़की के ब्यान पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया। जबकि दूसरी छात्रा से एक वर्ष पहले हुई छेड़छाड़ के मामले में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज की गई है।


प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने बताया कि 22 सितंबर को वह मामले की जांच के लिए वह विद्यालय में पहुंचे। यहां पर बच्चों और अन्य स्टाफ से मामले को लेकर बातचीत की गई। इसके आधार पर मामले को दबाने को लेकर सीएचटी पुरुषोत्तम को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed