{"_id":"5b23ec614f1c1b634d8b6b93","slug":"51529080929-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनेल में दामाद ने सास के घर में की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धनेल में दामाद ने सास के घर में की चोरी
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Theft
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। धनेल गांव में एक व्यक्ति ने अपनी सास के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी ने घर से करीब 70 हजार रुपये के गहनों पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बाकायदा सास ने शक जाहिर किया था कि दामाद ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार जब गुलाबो देवी कमरे में गई तो वहां पर सामान बिखरा पड़ा था।
इससे उसे शक हुआ। उसने आभूषणों को देखा, तो वह मौके से गायब थे। इसके बाद महिला ने किहार थाने में शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही चोरी के पीछे दामाद पर शक जाहिर किया। पुलिस ने महिला के शक के आधार पर दामाद जीत सिंह निवासी रठियार को लचोड़ी से पकड़ा।
विज्ञापन
इसके साथ ही आभूषणों की चोरी को लेकर गहनता से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल किया। साथ ही चोरी किए गहनों को भी पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने गहनों को महिला को लौटा दिया है। साथ ही व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। यहां पर उसे तीन दिन को पुलिस रिमांड मिला।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि किहार थाना में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। इसमें चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी किए हुए गहने भी बरामद हो चुके हैं। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।