फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

Wed, 12 Dec 2018 08:55 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत स्नूह के अड़ाप गांव में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हंसो पुत्र डुम राम निवासी गांव अड़ाप डाकघर भांदल के रूप में हुई है। जोकि मंगलवार को रिश्तेदार के घर में आयोजित समारोह में शरीक होने के लिए गया था। मगर मंगलवार रात को वह घर नहीं पहुंचा। इससे उसके परिजनों की चिंता बढ़ गई।


परिजनों ने अपने रिश्तेदार के यहां फोन किया। जहां पर वह गया था। वहां से उन्हें जानकारी मिली कि वह घर के लिए निकल आया था। इससे परिजन ओर ज्यादा चिंतित हो गए। परिजनों ने गांव वालों को साथ लेकर उसकी तलाश शुरू की। जब परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे, तो अड़ाप नामक स्थान पर खाई में एक व्यक्ति का शव मिला। जब ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो वह शव हंसो का निकला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले किया। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार दिलो राम भारद्वाज ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। डीएसपी सलूणी राम पाल राणा ने बताया कि खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed