{"_id":"5b229da74f1c1b53268b5f9f","slug":"41528995239-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह सालों बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला उद्घोषित अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्यारह सालों बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला उद्घोषित अपराधी
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पीओ सेल की टीम ने आबकारी अधिनियम मामले में महिला उद्घोषित अपराधी को 11 साल बाद पकड़ने में सफलता पाई है। संगीता निवासी बकलोह कैंट तहसील भटियात के खिलाफ खिलाफ वर्ष 2001 में चुवाड़ी थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था।
इस संबंध में केस अदालत में चल रहा था। मगर महिला लंबे समय तक सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष पेश नहीं हो रही थी। इसके चलते अदालत ने वर्ष 2007 में उसे उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। इसके साथ ही उसे पकड़ने की जिम्मेवारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए गांव सहित अन्य क्षेत्रों में तलाश किया। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को सूचना मिली कि वह विदेश चली गई है। पुलिस ने खुफिया तंत्र से विदेश में उसके ठिकाने का पता लगाया।
विज्ञापन
इसमें पुलिस को पता चला कि वह सीरिया में रह रही है। पुलिस उसके भारत लौटने का इंतजार कर रही थी। 12 जून को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि महिला भारत आ रही है। पुलिस ने दिल्ली हवाई अड्डे में अपना डेरा डाल लिया। जैसे ही महिला ने सीरिया से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची। इसके बाद से पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जब महिला दिल्ली से गांव के लिए रवाना हुई, तो पुलिस की टीम लगातार उस पर नजर रखती रही। जैसे ही महिला ने चंबा जिले के सीमा में दाखिल हुई तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
तुन्नुहट्टी के पास पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां से उसे चंबा लाया गया। अदालत में पेश करने के बाद न्यायाधीश ने महिला को दो दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डा. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने महिला उद्घोषित अपराधी को पकड़ा है। महिला कई सालों से विदेश में रह रही थी। जैसे ही उसके भारत में वापसी की। पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगामी कार्यवाही जारी है।