फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दामाद ने कर दी सास की पिटाई, केस दर्ज

दामाद ने कर दी सास की पिटाई, केस दर्ज

Thu, 19 Apr 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
दामाद ने कर दी सास की पिटाई, केस दर्ज
fight - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। किहार के पराजना गांव में दामाद ने सास की पिटाई कर दी। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने संजीव कुमार निवासी गांव टुकरेड़ डाकघर दिघाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उसे थाने में हाजिर होने का फरमान सुनाया है।

जानकारी के अनुसार पुष्पा पत्नी सुभाष चंद निवासी दिघाई घर के लेंटर में आराम कर रही थी। इसी दौरान उसका दामाद संजीव वहां आया और उससे विवाद करने लगा। देखते ही देखते उसने महिला के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन


जब महिला ने खुद को बचाने के लिए वहां से भागने की कोशिश की, तो उसने महिला को पकड़ा और उससे मारपीट कर डाली। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने किहार थाना में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : डॉ मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके जमाई के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed