फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मणिमहेश यात्रा में दो श्रद्घालुओं की हुई मौत, आंकड़ा पहुंचा तीन

मणिमहेश यात्रा में दो श्रद्घालुओं की हुई मौत, आंकड़ा पहुंचा तीन

Thu, 17 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा में दो श्रद्घालुओं की हुई मौत, आंकड़ा पहुंचा तीन
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा पर गए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इनकी पहचान यशपाल पुत्र धर्मपाल (51) निवासी रामनगर जम्मू-कश्मीर और शैलेजा अवस्थी पत्नी अरविंद कुमार (45) निवासी जमूला पालमपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

यशपाल हड़सर से डल झील के लिए जा रहा था। बूही नाला के पास सीने में दर्द होने से उसकी हृदय गति रुक गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भरमौर में शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले गए। जबकि शैलेजा घोड़े से मणिमहेश यात्रा कर रही थी। बीच रास्ते में घोड़े से उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे वह खाई में गिर गई। घायल अवस्था में उसे भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर पालमपुर के लिए रवाना हो गए। अभी तक मणिमहेश यात्रा में तीन लोगों की मौतें हो चुकी है। हालांकि प्रशासन ने जगह-जगह अधिकारियों की तैनाती कर रखी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा में सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने दो श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि यात्रा पर जाते समय श्रद्धालु अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed