फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा से छतराड़ी जा रही निजी बस लूणा के पास सड़क से लुढ़की, एक की मौत

चंबा से छतराड़ी जा रही निजी बस लूणा के पास सड़क से लुढ़की, एक की मौत

Wed, 19 Sep 2018 10:05 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा से छतराड़ी जा रही निजी बस लूणा के पास सड़क से लुढ़की, एक की मौत
लूणा के पास सड़क से निजी बस लुढ़की, एक की मौत
विज्ञापन

सवार 40 सवारियों में 15 को आई गंभीर चोटें, चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन
चंबा से छतराड़ी जा रही थी बस, सड़क में नहीं रुकती तो जाती कइयों की जान
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा से छतराड़ी जा रही निजी बस लूणा के पास दुुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। महिला की कूंर निवासी बताई जा रही है। मगर अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल में पहुंची। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। अभी तक हादसे के सही कारणों को खुलासा नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार न्यू प्रेम बस सर्विस बुुधवार को पालमुपर से चंबा पहुंची। इसके बाद चंबा से सवारी लेकर छतराड़ी को रवाना हुई। बस में करीब चालीस सवारियां सवार थी। जब बस लूणा से छतराड़ी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान चालक ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया। इससे बस सड़क से नीचे लुढ़क गई। बस के नीचे गिरने से जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। वहीं बस में सवार लोगों की चीख पुकार से इलाके में शोर मच गया। इसे सुनकर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सुरक्षित निकाला। इसके साथ ही गंभीर घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेेज भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चंबा से छतराड़ी जा रही निजी बस लूणा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसमें एक महिला की मौत तो 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed