फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चमेरा जलाशय में मिला लापता युवक का शव

चमेरा जलाशय में मिला लापता युवक का शव

Sun, 04 Mar 2018 11:15 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
चमेरा जलाशय में मिला लापता युवक का शव
deadbody - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चमेरा जलाशय में रविवार को एक महीने से लापता युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान धीरज कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी गांव लुहाणी (सलूणी) के तौर पर हुई है। युवक एक माह पहले किसी कारणवश तलेरू के पास चमेरा जलाशय में गिर गया था। चश्मदीदों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने युवक की तलाश करने को लेकर एक सप्ताह तक सर्च ऑपरेशन भी चलाया।

युवक की तलाश के लिए चार गोताखोरों की मदद भी ली गई। मगर युवक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सर्च ऑपरेशन बंद हो गया। इससे लापता के परिजनों की आस भी टूटने लगी थी। मगर एक माह के बाद युवक का शव डैम से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिनाख्त करवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चमेरा जलाशय में लापता युवक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed