{"_id":"5a5796094f1c1b70188b462f","slug":"31515689481-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की 108 बोतलों के साथ्ा चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नालागढ़ (सोलन)। पुलिस ने चार अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर अवैध शराब की 108 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने चार लोगों को धर दबोचा है। पुलिस ने दुकानों व मकानों से यह शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार कर्ण कुमार निवासी गांव हरावास नवांनगर डाकघर नानकपुर तहसील कालका के जुड्डीकलां के किराये के कमरे से 51 बोतलें व 3 पव्वे, अनिल कुमार निवासी गांव कटोह तहसील झंडूता जिला बिलासपुर की कैलाश बिहार स्थित दुकान से 12 बोतलें, जसविंदर सिंह की शिव मंदिर बद्दी के पास स्थित करियाने की दुकान से 21 बोतलें और जतिंद्र सिंह निवासी गांव बरोटीवाला से 24 बोतलें शराब बरामद की हैं। एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस ने चारों मामले आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।