{"_id":"59ecddc14f1c1b97678b6d3d","slug":"21508695489-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाई की ज्यादा डोज लेने से पुलिस जवान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवाई की ज्यादा डोज लेने से पुलिस जवान की मौत
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर(चंबा)। दवाई की ओवर डोज लेने से उदयपुर गांव में एक पुलिस जवान की मौत हो गई है। उसकी पहचान सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय मनोहर लाल उम्र (28) साल निवासी गांव उदयपुर के रूप में हुई है। पुलिस कर्मी पिछले कई सालों से मानसिक बीमारी से ग्रस्त था और इसकी दवाई भी खा रहा था। शनिवार को भी रोजाना की तरह उसने दवाई खाई। मगर गलती से उसने दवाई की अधिक डोज ले ली। इसका पता उसे तब चला जब उसकी तबीयत खराब होने लगी। घर से जब वह ड्यूटी के लिए जाने लगा तो उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। इसकी वजह से वह ड्यूटी पर भी नहीं जा सका। इसकी सूचना उसने विभाग को भी दे दी। पेट दर्द ज्यादा बढ़ने पर परिजन उसे चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। मगर यहां पर तैनात डॉक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन एंबुलेंस के जरिये उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुए। मगर उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद उसकी मौत की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए हैं। सुनील कुमार की मौत से उदयपुर गांव में मातम छा गया है। वहीं परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपने पीछे पांच साल की बेटी और पत्नी को छोड़ गया।
पुलिस कर रही मामले की छानबीन
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि दवाई की ओवर डोज लेने से एक पुलिस जवान की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।