फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पचास वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर दे दी जान

पचास वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर दे दी जान

Mon, 15 Apr 2019 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
पचास वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर दे दी जान
चंबा। सराहन पंचायत में पचास वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान चैन लाल पुत्र मोहणी राम निवासी गांव मैलो पंचायत सराहन के रूप में हुई है। उक्त शख्स ने सोमवार सुबह घर में किसी कारणवश जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत खराब होने लगी तो उसने परिजनों को इस बारे में बताया। परिजनों उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टर ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया। मगर जब तक उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहर पूरे शरीर में फैल चुका था।
विज्ञापन


इस कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल में जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द करवा दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि जहर खाने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed