{"_id":"5c4f28e8bdec2273970e416c","slug":"201548691688-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से लुढ़की गाड़ी पेड़ पर अटकी, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर राजपुरा के समीप एक कार सड़क से नीचे लुढ़की गई। यह हादसा सोमवार को दोपहर के समय सामने आया। गनीमत रही कि गाड़ी सड़क से नीचे पेड़ से लटक गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार यह परिवार घर से चंबा की तरफ आ रहा था। मगर जैसे ही वह राजपुरा मोड़ के समीप पहुंचे तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। गाड़ी को सड़क से नीचे गिरता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इससे गाड़ी पेड़ से फंस गई। लोगों ने गाड़ी में सवार लोगों को सुरक्षित निकाला और मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां मामूली उपचार गाड़ी सवारों को दिया गया। गाड़ी में चालक कृष्ण पुत्र मेहर चंद, अंजना पत्नी मेहर चंद, सविता पत्नी मुकेश, सिम्या पुत्र मुकेश (सभी निवासी राजपुरा) सवार थे। इन्हें मामूली चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।