फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   शादी समारोह में जा रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर

शादी समारोह में जा रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर

Sat, 21 Jul 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में जा रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर
accident shimla - फोटो : accident

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। बाइक में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दंपती और बेटे को कार ने टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क से नाले में गिर गए। हादसे में तीनों को गंभी चोटें आई है। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। मगर गाड़ी का नंबर उन्होंने नोट कर लिया और पुलिस को बताया। पुलिस ने घायलों के बयान लेने के बाद कार्यवाही शुरू कर दी है। घायलों की पहचान दर्शन कुमार (36) पुत्र ईश्वर चंद निवासी बरौर, अंशुमन (10) पुत्र दर्शन और कामना पत्नी दर्शन के रूप में हुई है।

शुक्रवार रात को तीनों बाइक नंबर एचपी 48 ए-2853 पर सवार होकर शादी समारोह में शरीक होने जा रहे थे। जब वह आइटीआई के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह बाइक के साथ नाले में गिर गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए। साथ ही घटनास्थल में जाकर हादसे का जायजा लिया और लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कार के बाइक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed