फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सालना में छत से गिरने से व्यक्ति की मौत

सालना में छत से गिरने से व्यक्ति की मौत

Sun, 15 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सालना में छत से गिरने से व्यक्ति की मौत
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। ग्राम पंचायत दुलाड़ा के सालना गांव में घर की छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जोध सिंह पुत्र भीम निवासी गांव सालना पंचायत दुलाड़ा के रूप में हुई है। वह रविवार को घर की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया। इससे वह छत से नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरते समय उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों सहित आसपास के लोग वहां पहुंच गए। एन्होंने घायल अवस्था में उसे चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।


मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि घर की छत से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed