{"_id":"5a15a2d64f1c1b156b8b78f4","slug":"201511367382-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारी मोड़ के पास 1 किलो 124 ग्राम चरस के साथ तस्कर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकारी मोड़ के पास 1 किलो 124 ग्राम चरस के साथ तस्कर काबू
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Police arrested
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर शिकारी मोड़ के पास पुलिस ने 1 किलो 124 ग्राम चरस के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस समय आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की जब उन्होंने शिकारी मोड़ पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस को देखकर एक शख्स ने भागने की कोशिश की तो उसे शक के आधार पर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से चरस बरामद हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने बुुधवार को शिकारी मोड़ के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान प्यारदीन निवासी सुंड (चुराह) हाथ में बैग लिए सामने से आ रहा था। वह नाके पर खड़ी पुलिस को देेख वहां से भागने की कोशिश करने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके बैग की तलाशी ली। चेकिंग के दौरान बैग में 1 किलो 124 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि शिकारी मोड़ के पास पुलिस ने 1 किलो 124 ग्राम चरस के साथ तस्कर को पकड़ा है। सलूणी और तीसा में चरस तस्करी को रोकने के लिए पुलिस विशेष रूप से कार्य कर रही है। इसके तहत रोजाना नाके लगाकर चरस तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है।