{"_id":"5c11278bbdec2241a644822e","slug":"191544628107-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुन्नूहट्टी के पास खड्ड में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तुन्नूहट्टी के पास खड्ड में मिला व्यक्ति का शव
Updated Wed, 12 Dec 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। तुन्नूहट्टी के पास खड़ी खड्ड में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनसन थापा पुत्र रत्न सिंह थापा निवासी निवासी भरमाला के रूप में हुई है। वह मंगलवार को सुबह के समय घर से निकला था। मगर शाम होने तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे तलाशने के काफी प्रयास किए। मगर उसका कोई भी अता-पता नहीं चला।
बुधवार को खड़ी खड्ड में में बहुत सारे चील कौवे मंडरा रहे थे। इसको लेेकर स्थानीय निवासी ने खड्ड में जाकर देखा, तो वहां पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। यहां से शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करवाई तो उसकी पहचान लापता व्यक्ति के रूप में हुई। पुलिस वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन