फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   गगल में राहगीर से पकड़ी एक किलो 672 ग्राम चरस

गगल में राहगीर से पकड़ी एक किलो 672 ग्राम चरस

Sun, 22 Apr 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
गगल में राहगीर से पकड़ी एक किलो 672 ग्राम चरस
charas - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा पुलिस टीम ने किहार-भांदल मार्ग पर एक व्यक्ति को एक किलो 672 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुुसार गगल के पास पुलिस की टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अब्दुल निवासी भांदल सामने से पैदल आ रहा था।
विज्ञापन


वह नाके पर खड़ी पुलिस को देख हड़बड़ा गया। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास बैग से एक किलो 672 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।


इसके साथ ही पुलिस चरस के धंधे से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी आरोपी से पूछताछ करेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि गगल के पास एक व्यक्ति को एक किलो 672 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed