{"_id":"59fb232a4f1c1bec538bab74","slug":"191509630762-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड में पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, बचाव में सास व बेटा हुए घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस स्टैंड में पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, बचाव में सास व बेटा हुए घायल
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
fight
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
br>अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा बस स्टैंड में पति ने पत्नी और सास को पिटाई कर डाली। इस मारपीट में पत्नी और उसकी सास सहित तीन वर्षीय बेटे को भी चोटें आई हैं। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पत्नी ने पति के खिलाफ खर्चे को लेकर अदालत में केस किया है। वीरवार को मामले की सुनवाई थी।
जानकारी के अनुसार पत्नी अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान दोपहर के समय घर वापस लौट रही थी। जब वह बस स्टैंड पहुंची तो भरमौर निवासी उसके पति ने उसे पकड़ लिया और भला भरा बुला कहने लगा। पत्नी ने जब इसका विरोध करना चाहा तो उसने मारपीट शुरू कर दी। सास अपने दोहते को गोद में उठाकर बेटी को दामाद के चुंगल से बचाने की कोशिश करने लगी तो उसे भी धक्का देकर जमीन पर पटक दिया। इसमें सास और उसके तीन वर्षीय दोहते को चोटें आई हैं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग यहां इकट्ठा हो गए। उन्होंने व्यक्ति के चुंगल से दोनों महिलाओं और बच्चे को बचाया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद महिलाओं और बच्चे को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उनका उपचार किया। पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायल पत्नी और सास का ब्यान दर्ज किया। उनके बयान के आधार पर बन्नी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। मारपीट की इस घटना से पत्नी, सास और बच्चे बुरी तरह से सहमे हुए हैं।
पति के खिलाफ दर्ज किया मारपीट का मामला : तोमर
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि बस स्टैंड में पति ने पत्नी, सास और बेटे के साथ मारपीट की। इससे तीनों को चोटें भी आई हैं। पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।