{"_id":"595bd0654f1c1ba60e8b4714","slug":"191499189349-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांजू पुल से छलांग लगाने वाली महिला का नहीं मिला सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चांजू पुल से छलांग लगाने वाली महिला का नहीं मिला सुराग
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चांजू (चंबा)। चांजू पुल से छलांग लगाने वाली महिला का तीसरे दिन तक कोई भी सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है। वहीं, महिला की तलाश में पुलिस विभाग, मायके पक्ष और ससुराल पक्ष ने मंगलवार को भी सुरंगानी तक सर्च ऑपरेशन चलाया। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे पिंकी देवी पत्नी राज कुमार निवासी अरियास ने चांजू पुल से छलांग लगा दी थी। चांजू पुल के दूसरे छोर पर कपड़े धो रही महिला नारो देवी ने महिला को पुल से नीचे छलांग लगाते देखा था। उसने ही ग्रामीणों को सूचित किया था। मंगलवार तक महिला का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि मंगलवार को भी चांजू पुल से छलांग लगाने वाली महिला का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। बहरहाल, अब एक बार फिर से बुधवार को महिला की तलाश में सर्च ऑपरेशन छेड़ा जाएगा।