फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   हादसों में अधिकारी समेत दो की मौत

हादसों में अधिकारी समेत दो की मौत

Fri, 25 Jan 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
हादसों में अधिकारी समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। जिले में दो हादसों में अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में तफ्तीश शुरू कर दी है।
पहला मामला हुट्टा-सलूणी मार्ग पर लिग्गा का है। यहां पर कार दुर्घटना में एक अधिकारी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र जगत राम गांव अगवाह डाकघर ठाकरीमट्टी तहसील सलूणी के रूप में हुई है। जो बीडीओ कार्यालय सलूणी में समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी के पद पर कार्यरत था। वीरवार देर रात कार में सवार होकर तीनों लिग्गा से हुट्टा की तरफ जा रहे थे। लिग्गा नामक स्थान पर गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचें। ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंच कर तीनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लेकर आए। यहां पर चिकित्सक ने दिनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि, उमैद सिंह को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंच तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को दस हजार और दोनों घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।

जानकारी अनुसार वीरवार देर रात को दिनेश कुमार पुत्र जगत राम निवासी अगवाह गाड़ी नंबर एचपी 73-5548 को लेकर लिग्गा से हुट्टा की तरफ जा रहा था। उनके साथ गाड़ी में मोहिंद्र सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी गांव स्नूंह डाकघर ठाकरमट्टी और उमैद सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गांव बियुला डाकघर ठाकरमट्टी सवार थे। जब उनकी गाड़ी लिग्गा गांव के पास पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर खाई से घायलों को निकालकर उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दिनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि उमैद सिंह की हालत भी गंभीर बनी हुई थी। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने इलाज के लिए टांडा रेफर कर दिया है। परिजन उमैद सिंह को लेकर टांडा को रवाना हो गए। वहीं महिंद्र सिंह की स्थिति पहले से बेहतर है। उनका उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन की। डीएसपी सलूणी राम कर्ण राणा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। नायब तहसीलदार भलेई यासीन मोहम्मद ने बताया कि मृतक के परिजनों को दस हजार और घायल के परिजनों को पांच-पांच हजार की सहायता राशि प्रदान की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed