{"_id":"5c34d275bdec2256af3f5b62","slug":"181546965621-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकलोह में पेड़ से चारा काटते वक्त गिरा बुजुर्ग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकलोह में पेड़ से चारा काटते वक्त गिरा बुजुर्ग, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा और भरमौर में हादसे, दो लोगों की मौत
बकलोह में चारा काटते पेड़ से गिरा बुजुर्ग, चन्हौता में खाई में गिरा व्यक्ति
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बकलोह/ भरमौर (चंबा)। जिला के बकलोह क्षेत्र में पेड़ से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा सोमवार को पेश आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चुवाड़ी अस्प्ताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक की पहचान फांदी राम (65) पुत्र संतो राम निवासी गावं काहलणी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार फांदी राम पशुओं को चराने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान जब वह पेड़ से पशुओं के लिए चारा काट रहा था तो अचानक उसका पांव फिसल गया। इस कारण वह जमीन पर आ गिरा, हादसे में फांदी राम की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने इसकी सूचना परिजनों केे दी। वहीं, बकलोह पुलिस चौकी से टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट तैयार की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पेड़ से गिरने के कारण एक बुजुर्ग की मौत हुई हैै। कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वहीं, जनजातीय क्षेत्र भरमौर की चन्हौता पंचायत के गांव मच्छैतर में व्यक्ति पांव फिसलने से खाई में जा गिरा। इस कारण उसकी मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार को हुआ। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को पांच हजार रुपये फौरी राहत जारी कर दी है। मृतक की पहचान धर्म चंद पुत्र तानी राम गांव मच्छैतर के रूप में हुई। बताया जा रहा हैै कि रास्ते से जाते वक्त धर्म चंद का पांव फिसला और वह खाई में जा गिरा। इस दौरान मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचित किया और शव को खाई से निकाला। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भरमौर लाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने खबर की पुष्टि की है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों को पांच हजार रुपये की फौरी राहत जारी कर दी गई है।