फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अवैध शिकार रोकने के लिए वन विभाग ने गठित की 14 टीमें

अवैध शिकार रोकने के लिए वन विभाग ने गठित की 14 टीमें

Tue, 04 Dec 2018 06:51 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
अवैध शिकार रोकने के लिए वन विभाग ने गठित की 14 टीमें

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले के जंगलों में जानवरों का अवैध शिकार करने वाले शिकारियों को पकड़ने के लिए चंबा मंडल में 14 टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में 74 वन अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया है। यह टीमें जंगलों में जानवरों का शिकार करने वालों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। जिससे की अवैध शिकार करने वाले शिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। वन विभाग के मुताबिक सभी टीमें मुस्तैदी से कार्य कर रही ह्रैं। टीमों को जैसे की अवैध शिकार की सूचना मिलती है तो वह मौके पर पहुंच जाती है।

हाल ही में शहर के आसपास के जंगलों में टीम को अवैैध शिकार की सूचना मिली। जब टीम ने जंगल में दबिश दी, तो शिकारी मौके से भाग खड़े हुए। विभाग की गठित की टीमों में वन रक्षकों के अलावा बीओ और आरओ को शामिल किया गया है। सर्दियां आते ही जंगलों में जंगली जानवरों का शिकार बढ़ जाता है। शिकारी हथियार लेकर जंगलों में जानवरों को मारने के लिए पहुंच जाते हैं। शिकारियों से जंगली जानवरों को बचाने के लिए वन विभाग ने 14 टीमों का गठन किया है, जो शिकारी जंगल में जानवरों का शिकार करता हुआ पकड़ा गया। उसके खिलाफ विभाग सख्ती से कार्रवाई करेगा। ताकि कोई भी जंगली जानवरों का शिकार करने के बारे में न सोचे।
विज्ञापन


जानवरों का शिकार करने वाले शिकारियों पर होगी कार्रवाई : डॉ. संजीव शर्मा
वन मंडलाधिकारी चंबा डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि जंगल में शिकारियों पर निगरानी रखने के लिए 14 टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें नियमित रूप से कार्रवाई को अंजाम दे रही है। टीमों ने कई स्थानों पर दबिश भी दी है। जंगली जानवरों का शिकार करने वाले टीम से नहीं बच पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed