{"_id":"5ad8ca9c4f1c1b62098b56ea","slug":"181524157084-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओ सेल ने पठानकोट से गिरफ्तार किया भगौड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीओ सेल ने पठानकोट से गिरफ्तार किया भगौड़ा
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पुलिस के पीओ सेल ने चोरी के मामले में उद्घोषित अपराधी को नौ साल बाद दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को सूचना के आधार पर पठानकोट से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार ुरेश कुमार पुत्र महासु राम निवासी घरेड के खिलाफ भरमौर थाना में वर्ष 2009 में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने छानबीन कर मामले का चालान अदालत के समक्ष पेश किया।
अदालत में मामले की सुनवाई शुरू हुई। मगर वह लंबे समय से अदालत के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। इस बारे में उसे अदालत की तरफ से समन भी जारी किए गए। मगर इसका उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया और उसकी तलाश करने के लिए पुलिस को निर्देश जारी किए। इसके बाद पुलिस के पीओ सेल ने उसकी तलाश शुरू की। बुधवार को पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को पठानकोट से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उसे पठानकोट से चंबा लाया गया। उसके खिलाफ अदालत की अवमानना करने का भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को पकड़ा है। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।