{"_id":"59f21f0b4f1c1bb6678b7aab","slug":"181509039883-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिबरा गांव से लापता हुआ आठवीं का छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिबरा गांव से लापता हुआ आठवीं का छात्र
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
missing
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। हिबरा गांव में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र रहस्मयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। छात्र की पहचान मंजीत पुत्र किशन दास निवासी हिबरा के रूप में हुई। छात्र 12 अक्तूबर से घर नहीं लौटा है। परिजनों ने उसके दोस्तों से भी पूछताछ की। मगर कोई जानकारी नहीं मिली। छात्र के पिता किशन दास ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे की तलाश सभी जगह पर कर चुका है। मगर उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। इसके चलते बेटे को लेकर उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। बेटे की तलाश करने के लिए वीरवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसमें उन्होंने बेटे के लापता होने को लेकर अज्ञात व्यक्ति पर शक जाहिर किया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि हिबरा गांव से एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही युवक का तलाश कर लिया जाएगा।