{"_id":"5b81907a42c792462d134800","slug":"171535217786-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमेरा जलाशय में मिला छात्रा का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चमेरा जलाशय में मिला छात्रा का शव
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहर के साथ लगते पक्का टाला मोहल्ला के पास साल नदी में छलांग लगाने वाली बारहवीं कक्षा की छात्रा का शव थड़ी के पास चमेरा जलाशय में मिला। शनिवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। खुदकुशी करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
छात्रा वीरवार को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। शुक्रवार दोपहर तक भी वह घर नहीं लौटी। देर शाम को परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बेटी ने साल नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा को साल और रावी नदी के तटों में रात होने तक तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला।
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि थड़ी के पास चमेरा जलाशय में किसी लड़की का शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को जलाशय से बाहर निकाला। तफ्तीश करने पर पता चला कि शव साल नदी में छलांग लगाने वाली छात्रा का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि चमेरा जलाशय में लापता छात्रा का शव बरामद हुआ है। अभी तक खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चला है। बहरहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।