{"_id":"5b5760404f1c1b572f8b647b","slug":"171532452928-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलका-लचोड़ी मार्ग पर कार दुुर्घटना में महिला चिकित्सक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेलका-लचोड़ी मार्ग पर कार दुुर्घटना में महिला चिकित्सक की मौत
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका-लचोड़ी मार्ग पर कार दुर्घटना में एक महिला चिकित्सक की मौत हो गई। जबकि गाड़ी चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। महिला चिकित्सक की पहचान रितिका (30) पुत्री कुलदीप कुमार निवासी गांव गरली डाकघर परागपुर तहसील-देहरा (कांगड़ा) के रूप में हुई है। जबकि चालक रमेश कुमार (40) पुत्र अच्छरू राम निवासी गांव तेलका डाकघर मौड़ा तहसील सलूणी गंभीर रूप से घायल है। महिला डॉक्टर डंडी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थी।
जानकारी के अनुसार महिला चिकित्सक जरूरी कार्य के लिए शनिवार दोपहर बाद कार नंबर एचपी 73-5064 में लिफ्ट लेकर तेलका से लचोड़ी की तरफ जा रही थी। करीब चार बजे जब उनकी गाड़ी नवेही के पास पहुंची तो चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे गाड़ी में सवार महिला चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दी। एंबुुलेंस के जरिये घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जबकि महिला चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह पहुंचाया। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही घटना के कारणों की छानबीन : डॉ मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि उपरोक्त मार्ग पर कार दुर्घटना में एक महिला चिकित्सक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन