{"_id":"5b3902814f1c1b6c4d8b9a03","slug":"171530462849-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाणी में रावी तट पर मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकाणी में रावी तट पर मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर बकाणी में रावी तट पर मिले शव की शिनाख्त हो गई है। शव की पहचान राकेश लकड़ा उर्फ भीसेंट पुत्र लिबनुस लकड़ा निवासी झारखंड के रूप में हुई है। वह होली में गैमन कंपनी में ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता था। वह एक माह से लापता चल रहा था। दो दिन पहले बकाणी के पास उसका शव बरामद हुआ था। मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। इसके चलते पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा था।
रविवार को झारखंड से कुछ लोग यहां आए। उन्होंने शव को देखा और उसकी शिनाख्त की। रविवार को छुट्टी होने के चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। इसके कारण परिजनों को शव अभी नहीं सौंपा गया है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि दो दिन पहले रावी नदी तट में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक के भाई ने शव की शिनाख्त की। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन