फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कोटी में आधा किलो चरस के साथ धरा युवक

कोटी में आधा किलो चरस के साथ धरा युवक

Fri, 27 Apr 2018 11:09 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
कोटी में आधा किलो चरस के साथ धरा युवक
charas - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी के पास पुलिस ने एक युवक को 656 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस चरस सप्लाई से जुड़े तथ्यों की छानबीन करेगी। युवक के जरिये मुख्य सरगने को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार वीरवार रात को चंबा थाना प्रभारी और उनकी टीम अन्य केस की पैरवी को लेकर कोटी गई थी। पुलिस की टीम जब कोटी के पास सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान मुकेश कुमार निवासी गांव शालरा डाकघर कंधवारा वहां से जा रहा था।
विज्ञापन


वह पुलिस को देख हड़बड़ा गया। इसके साथ ही उसने वहां से भागने की कोशिश की। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ा। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कोटी के पास पुलिस ने आधा किलो चरस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed