फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   निजी बस ने महिला को मारी टक्कर

निजी बस ने महिला को मारी टक्कर

Wed, 05 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
निजी बस ने महिला को मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंबा-भरमौर पर दुर्गेठी के समीप एक निजी बस से महिला को टक्कर लग गई। इसके चलते महिला को चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को सत्या देवी निवासी गांव शेराथाना, तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा ने बताया कि तीन जुलाई को दोपहर बाद वह निजी बस से रजोल से होली जा रहे थे। इसी दौरान दुर्गेठी के समीप सड़क भूस्खलन के चलते अवरुद्ध हो गई। चालक विपिन कुमार निवासी बंदला, कांगड़ा ने सवारियों को उतरने को कहा और बस खड़ी कर दी। जब एक अन्य यात्री बिमला पैदल रोड क्रॉस करने लगी तो चालक ने बस चला दी। इससे उसे टक्कर लगी और चोटें आईं। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed