{"_id":"5be04ac6bdec22693a6645ec","slug":"161541425862-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनने करने पर काटे दो चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनने करने पर काटे दो चालान
Updated Mon, 05 Nov 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलूूूूणी (चंबा)। सलूूणी के घराट नाला में पुलिस ने अवैध खनन करने में लगे दो ट्रैक्टरों के चालान काटे हैं। डीएसपी सलूणी रामपाल राणा की अगुवाई में किहार थाना की टीम ने यह कार्रवाई अमल में लाई। इस दौरान खननकारी ट्रैक्टर के जरिये अवैध रूप से रेत निकाल रहे थे। कई खननकारी पुलिस को देख मौके से भाग खड़े हुए। जबकि दो ट्रैक्टर जोकि रेत से लदे हुए थे, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद उनके मौके पर ही चालान काटे गए। डीएसपी राम पाल राणा ने बताया कि नदी नालों में बिना अनुमति खनन करना गैर कानूनी है। ऐसा करने वालों पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है।