{"_id":"5bbce4c9867a55282b0c5edc","slug":"161539105993-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी में ड्रोन कैमरे और सैटेलाइट फोन पर प्रतिबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डलहौजी में ड्रोन कैमरे और सैटेलाइट फोन पर प्रतिबंध
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी बचत भवन डलहौजी में मंगलवार को सुरक्षा मानकों की समीक्षा के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक नार्दन रेंज डॉ. अतुल फुलझले ने की। इसमें एएसपी रमन शर्मा, एसडीपीओ रोहिन डोगरा, पर्यटन विकास अधिकारी रामप्रसाद सहित होटल संचालक मौजूद रहे। डॉ. अतुल फुलझले ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से डलहौजी प्रसिद्ध स्थान है, जहां न केवल देश बल्कि विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं, जबकि सैन्य क्षेत्र और एयरफोर्स स्टेशन भी यहीं पर स्थित हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होना सबसे अहम विषय है।
उन्होंने होटल संचालकों को जागरूक करते हुए कहा कि डलहौजी में ड्रोन कैमरों का उपयोग प्रतिबंधित हैं, वहीं सेटेलाइट फोन का उपयोग पर भी नहीं किया जा सकता है। डलहौजी के सभी होटल संचालक रिसेप्शन पर सूचना पट्ट प्रदर्शित करें कि बिना अनुमति ड्रोन कैमरे व सैटेलाइट फोन का प्रयोग प्रतिबंधित है। वहीं नजदीकी थाने का संपर्क नंबर भी सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने होटल संचालकों को लाइसेंसशुदा हथियार लेकर आने वाले पर्यटकों के संबंध में नजदीकी पुलिस चौकी और थाना में सूचना देने की बात कही। साथ ही होटल में रुकने वाले विदेशी पर्यटकों का अनिवार्य रूप से सी फार्म भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बैठक में मौजूद होटल संचालकों को स्पष्ट किया कि सभी होटल, लॉज, सराय और गेस्ट हाउस संचालकों को उनके यहां आने वाले पर्यटकों का पूरा रिकार्ड रखना होगा। वह अपने यहां आने वाले पर्यटक की पहचान के लिए उसके पासपोर्ट, डीएल, वोटर कार्ड, राशन कार्ड और पहचान पत्र की अच्छी तरह जांच करें और अगर यह वैध हो तभी उसे ठहरने की अनुमति प्रदान करे। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही संस्थान में काम करने वाले कर्मचारियों की पहचान सुनिश्चित करें और सत्यापन भी कराए। प्रतिष्ठानों में रिकॉर्डिंग के लिए उत्तम क्वालिटी के सीसीटीवी लगवाएं। उन्होंने बताया कि अगर हर एक पर्यटक का रिकार्ड उपलब्ध होगा तो क्षेत्र में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि होने पर अपराधी तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन