{"_id":"5b7d9f8742c79246353bb1ab","slug":"161534959495-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंढ़ियार गांव में पुलिस ने एक दर्जन लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंढ़ियार गांव में पुलिस ने एक दर्जन लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचे
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंढियार में पुलिस ने एक दर्जन लोगों को जुआ खेलते दबोचे
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई, कैश और ताश के पत्ते भी बरामद
घर में ताश खिलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। गोली क्षेत्र के मंढियार गांव में पुलिस ने एक दर्जन के करीब लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पुलिस ने इस दौरान मौके से 31,840 रुपये कैश और ताश के पत्ते भी बरामद किए। सभी लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा किया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उपरोक्त गांव में एक दर्जन के करीब लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने देर रात को पूरी मुस्तैदी से गांव के उस घर में जहां पर जुआ खेला जा रहा था। वहां पर अपनी दबिश दी। इस दौरान एक दर्जन के करीब लोगों को मौके पर जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। जुआरियों ने भागने की नाकाम कोशिश भी की। मगर पुलिस ने उन्हें भागने नहीं दिया। अजय कुमार पुत्र धर्मपाल घर के अंदर जुआ खिला रहा था। इसके चलते उसके खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जबकि जुआ खेलते हुए पकड़े जाने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इनसेट
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि गोली के मंढियार गांव में जुआ खेल रहे लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जमानत पर रिहा किया गया। जुआ खेलना कानूनी अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।