फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पुलिस ने उदघोषित अपराधी को पकड़ने में हासिल की सफलता

पुलिस ने उदघोषित अपराधी को पकड़ने में हासिल की सफलता

Mon, 30 Oct 2017 07:31 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने उदघोषित अपराधी को पकड़ने में हासिल की सफलता
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। पुलिस के पीओ सैल ने उद्घोषित अपराधी को दबोचने में सफलता हासिल की है। इसकी पहचान विनीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव कुथली डाकघर दौलतपुर के रूप में हुई है। यह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था। चेक बाउंस होने के मामले में विनीत सिंह के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद अदालत में चालान पेश किया था। मगर अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने उसे 17 मई को उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। इसके साथ ही पुलिस को उसे पकड़ने के निर्देश जारी किए। पुलिस के पीओ सैल ने उद्घोषित अपराधी की तलाश शुरू की। इसके बाद पांच महीने तक पुलिस उसकी तलाश करती रही। सोमवार को पुलिस को चंबा बस स्टैंड में उसके होने की सूचना मिली। फौरन पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बस स्टैंड में उसे धर दबोचा। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed