{"_id":"5d1e31378ebc3e3c7b0204c6","slug":"15622597432-chamba-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा के देहग्रां में पुलिस कर्मियों से मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीसा के देहग्रां में पुलिस कर्मियों से मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंबा। चुराह की देहग्रां गांव में ड्यूटी पर गए पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। दो दिन पहले पुलिस की एसआईयू टीम गांव में गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देने के लिए पहुंची थी। लेकिन, वहां पर मौजूद गांव के आधा दर्जन लोगों ने एसआईयू टीम पर धावा बोल दिया।
इस मारपीट में पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों के आरोप है कि आरोपियों ने गाड़ी के डैश बोर्ड में रखे बीस हजार रुपये के कैश को भी छीन लिए। घायल पुलिस कर्मियों ने जब इसकी सूचना तीसा थाना में दी, तो वहां से अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। लेकिन इससे पहले कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर पाते। सभी आरोपी गांव से फरार हो गए। बुधवार को भी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी।
लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गुप्तचर तैनात कर दिए। वीरवार को पुलिस को आरोपियों के ठिकाने का पता चला। यहां पर पुलिस ने सुनियोजित तरीके से दबिश दी। इसमें दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरोपियों की पहचान गुलाब दीन पुत्र दीन मोहम्मद, हरीचंद पुत्र रसालू राम निवासी देहग्रां के रूप में हुई है। एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।