{"_id":"5d1cd1978ebc3e3c6a51ef1d","slug":"15621697272-chamba-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पानी भरने से मन्हा करने पर गुस्साए व्यक्ति ने युवक को घोपा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बच्चों को पानी भरने से मन्हा करने पर गुस्साए व्यक्ति ने युवक को घोपा चाकू
विज्ञापन
पानी के विवाद में गुस्साए व्यक्ति ने युवक के पेट में घोंप दिया चाकू
बच्चों को पानी भरने से मना करने पर विवाद, युवक चंबा मेडिकल अस्पताल में भर्ती
चुराह की देवीकोठी पंचायत का मामला, पुलिस ने दर्ज की मामले में क्रॉस एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। पानी के विवाद में गुस्साए व्यक्ति ने गांव के एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। इसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए इसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, पुलिस ने मामले में क्रॉस केस दर्ज किया है। मामला चुराह उपमंडल की देवीकोठी पंचायत का है। चाकू के वार से घायल हुए युवक को मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती किया गया है। चाकू मारने वाले व्यक्ति का इलाज नूरपुर में चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव की नारो देवी पत्नी जयदयाल और उसके देवर भाग सिंह के बच्चे पानी भरने के लिए गांव में स्थित एक प्राकृतिक जलस्त्रोत पर गए थे। इसी बीच गांव का लतीफ मोहम्मद वहां आया, और बच्चों को पानी भरने से मना किया और डराया धमकाया। घर में खाली बर्तन लेकर पहुंचे बच्चों से परिजनों ने बात की तो उन्होंने बताया कि लतीफ ने उन्हें पानी भरने से मना किया। इस पर घर में मौजूद भाग सिंह मौके पर पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच भाग सिंह घर आया और चाकू लेकर फिर से मौके पर पहुंच गया। उसने लतीफ पर चाकू से हमला कर दिया। इधर, लतीफ मोहम्मद ने तीसा पुलिस को बताया कि भाग सिंह ने मारपीट के बाद चाकू से वार कर दिया। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर भाग सिंह के लिए मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है। घटना के बाद घायल हुए भाग सिंह को परिजन ईलाज के लिए नूरपुर ले गए। जबकि, लतीफ को मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल करवाया गया है।
---
डीएसपी सलूणी रामकरण राणा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस नेमामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।