फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बसों में ओवरलोडिंग जारी, 42 सीटर बस में 63 सवारियां

बसों में ओवरलोडिंग जारी, 42 सीटर बस में 63 सवारियां

Sat, 22 Jun 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
बसों में ओवरलोडिंग जारी, 42 सीटर बस में 63 सवारियां
चंबा। जिले के बस ऑपरेटर कुल्लू के बंजार हुई बस दुर्घटना से भी सबक नहीं ले रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि कुल्लू के बंजार में हुए खौफनाक हादसे के दूसरे ही दिन निजी बसों में बड़े पैमाने पर ओवरलोडिंग की जा रही है। ऐसी ही मामला चंबा-तीसा मार्ग पर सामने आया। यहां 42 सीटर एक निजी बस में 63 सवारियां सफर कर रही थी। जोकि, पूरी तरह से गैर कानूनी है। ट्रैफिक इंचार्ज ने जांच के दौरान सभी सवारियों को बस से उतारा गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही बस का ओवर लोडिंग का चालान काटा गया। उन्होंने साथ बस ऑपरेटरों को हिदायत दी कि बसों में ओवरलोडिंग करना बंद करें। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिले में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की कमी के कारण ज्यादातर बसों में ओवरलोडिंग होती है। इसके साथी ही मार्गों की हालत भी बदतर है। इस वजह से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। जिला पुलिस ने बसों में ओवरलोडिंग के दो चालान किए गए जबकि दस्तावेज पूरे नहीं होने पर 12 चालान किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। जिस बस में ओवरलोडिंग हो रही है। पुलिस उस बस का चालान काट रही है। लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले बस ऑपरेटरों को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed