फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   लिग्गा-लदवाह सड़क पर जीप दुर्घटनाग्रस्त में चालक की मौत

लिग्गा-लदवाह सड़क पर जीप दुर्घटनाग्रस्त में चालक की मौत

Thu, 06 Jun 2019 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
लिग्गा-लदवाह सड़क पर जीप दुर्घटनाग्रस्त में चालक की मौत
सलूणी (चंबा)। लिग्गा-लदवाह सड़क पर बुधवार देर रात नौ बजे के करीब एक जीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेश कुमार पुत्र जगदेव निवासी लदवाह के रूप में हुई। पिकअप वाहन सड़क से नीचे 250 मीटर लुढ़क कर मुख्य सड़क तेलका-सलूणी पर जा पहुंचा। इससे गाड़ी के परखचे उड़ गए। वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घायलावस्था में चालक को उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। मगर यहां पर चिकित्सक ने चालक को मृत करार दिया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार रोजमर्रा की तरह लदवाह निवासी नरेश दिहाड़ी लगाकर वाहन को लेकर लिग्गा से लदवाह के लिए आ रहा था। लेकिन, जब नरेश घर से महज कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो अचानक उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे जीप अनियंत्रित होकर सड़क से 250 मीटर नीचे लुढ़कता हुआ तेलका-सलूणी मुख्य मार्ग पर आ गिरा।
विज्ञापन


वाहन के लुढ़कने से वाहन का ट्राला, खिड़कियां टूट गई। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े पहुंचें। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। ग्रामीणों ने बुरी तरह से घायल हुए नरेश को उठाकर वाहन के जरिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। मगर यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। वीरवार को पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया। मृतक नरेश अपने पीछे तीन बच्चे (एक लड़की, दो लड़के) पत्नी और बूढ़ी मां को छोड़ गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है।


पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि लिग्गा-लदवाह मार्ग पर जीप दुर्घटना में चालक की मौत हुई है। वीरवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed