फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   डलहौजी लूटपाट मामले में दोनों आरोपी युवक गिरफ्तार

डलहौजी लूटपाट मामले में दोनों आरोपी युवक गिरफ्तार

Wed, 22 May 2019 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी लूटपाट मामले में दोनों आरोपी युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। डलहौजी में दिन दिहाड़े बुजुर्ग राहगीर से लूटपाट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने पठानकोट से लौटते समय तुन्नूहट्टी में पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान अभिषेक (22) निवासी ईंड कियाणी और सूरज (19) निवासी काहलो कियाणी के तौर पर हुई है। वारदात में युवकों के शामिल होने को लेकर पुलिस लूटपाट के कारणों की भी छानबीन कर रही है।

दो दिन पहले डलहौजी में सेवानिवृत्त कर्मचारी से युवकों ने 35000 रुपये की धनराशि छीन ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज को देखा। जिसमें आरोपियों की पहचान हो गई। आरोपियों की पहचान होने पर पुलिस को उन्हें तलाशना और भी आसान हो गया है। पुलिस ने आरोपियों के निवास स्थान में दबिश दी। लेकिन वहां पर उनका कोई नामोनिशान नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी पठानकोट में देखे गए हैं। पुलिस सोमवार को ही पठानकोट रवाना हुई। पठानकोट में पुलिस जगह-जगह उनकी तलाश करती रही। लेकिन रात तक उनका कोई पता नहीं चला। मंगलवार को शाम के समय दोनों आरोपी पठानकोट से चंबा आ रहे थे। तुन्नूहट्टी बैरियर पर खड़ी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 392, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि राहगीर को लूटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed