{"_id":"5ba278b6867a557ff5670739","slug":"151537374390-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और निजी बस में भिड़ंत, दो महिलाएं घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और निजी बस में भिड़ंत, दो महिलाएं घायल
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर गैहरा के पास एक कार और निजी बस में भिड़ंत हो गई। इसमें कार में सवार दो महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया है। घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। कार अमृतसर से आए मणिमहेश श्रद्धालुओं की बताई जा रही है। यह मणिमहेश यात्रा से लौट रहे थे।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल में पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायल महिलाओं के बयान दर्ज किए। मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन