फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दुष्कर्म के आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड

दुष्कर्म के आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड

Tue, 06 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड
jail - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस मामले से जुड़े जरूरी तथ्यों पर आरोपी से पूछताछ करेगी। एक मार्च को आयल पंचायत के एक गांव में दस वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसे नाबालिग की रिश्तेदार महिला ने देख लिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया। पीड़ित और उसके परिजन ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

इसके बाद नाबालिग ने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट और आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को भंजराडू़ में दबोचा। मंगलवार को उसे चंबा कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां पर आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


तीन दिन के बाद आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस प्रकार के अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed