{"_id":"5a5a462c4f1c1b41028b4a14","slug":"151515865644-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा। न्यू बस स्टैंड चंबा में चार दिन पहले निजी बस के टायर के नीचे आने से घायल महिला की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। महिला का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। लेकिन शुक्रवार देर रात महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह महिला न्यू बस स्टैंड चंबा में बस का इंतजार कर रही थी और इसी दौरान निजी बस के टायरों के नीचे महिला की टांग आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बस को जैक लगाकर महिला को निकाला। करीब दस मिनट महिला बस टायरों के तले कराहती रही। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।